Thursday, March 19, 2026
Homeधर्म एवं संस्कृतिभारतीय नववर्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत: तिलक लगाकर व प्रसाद वितरित...

भारतीय नववर्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत: तिलक लगाकर व प्रसाद वितरित कर दी शुभकामनाएं

केकड़ी, 19 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय संस्कृति व परंपराओं के प्रति आस्था प्रकट करते हुए भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा विक्रम संवत 2083 का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने नागरिकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया व पारंपरिक प्रसाद वितरित कर नववर्ष की मंगलकामनाएं दी। नव संवत्सर प्रभारी बंशीलाल जांगिड़ व भंवरलाल बज ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर पूर्व संध्या को घंटाघर चौराहे पर आकर्षक रंगोली सजाई गई। सामूहिक दीपदान के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गुरुवार प्रातः परिषद के सदस्यों ने राहगीरों को मिश्री, काली मिर्च व नीम की कोपलों का मिश्रण भेंट कर स्वस्थ व समृद्ध वर्ष की कामना की। परिषद सचिव रामनिवास जैन ने बताया कि इसी दिन से नवरात्रि का शुभारंभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सृष्टि की रचना, भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक व आर्य समाज की स्थापना जैसी कई ऐतिहासिक घटनाएं इसी तिथि से जुड़ी हैं।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत बेली, अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, कोषाध्यक्ष हीरालाल सामरिया, भगवान माहेश्वरी, श्यामसुंदर विजय, राकेश माहेश्वरी, सूर्यप्रकाश विजय, सर्वेश विजय, कैलाशचंद जैन, विष्णु प्रसाद साहू, संरक्षक रामनरेश विजय, मुकेश नुहाल, पुरुषोत्तम काबरा, श्याम माहेश्वरी, लोकेश शास्त्री, कमल किशोर विजय, शिव बियानी व राजेश विजय उपस्थित रहे। साथ ही महिला प्रमुख अंजू विजय, ममता विजय, राधा माहेश्वरी, आभा बेली, शांता माहेश्वरी, मंजू माहेश्वरी, सुमन जैन, अरुणा माहेश्वरी, सविता विजय व सरिता विजय सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहभागिता की। मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में भारतीय संस्कृति व आपसी भाईचारे का संदेश देना है।

RELATED ARTICLES