केकड़ी, 24 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परिणामों में श्री शक्ति एकेडमी ने अपनी सफलता की परंपरा बरकरार रखी है। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा, जिसमें छात्रा कुनालिका कंवर (सुपुत्री नरोत्तम सिंह) ने 94.17% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। संस्थान के निदेशक व सचिव भवानी सिंह शक्तावत ने इस सफलता को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण व अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। संस्थान परिवार ने सभी सफल बालक-बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


