Wednesday, March 25, 2026
Homeशासन प्रशासनपेंशनर्स ने काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस; केंद्र सरकार के नए...

पेंशनर्स ने काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस; केंद्र सरकार के नए अधिनियम के विरोध में रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

केकड़ी, 25 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा पारित अधिनियम 2025 के विरोध में राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला शाखा केकड़ी के तत्वावधान में बुधवार को पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स ने काला दिवसमनाया। इस दौरान पेंशनर्स ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया व विशाल रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पेंशनर्स समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पारित पेंशन संबंधी नया बिल पेंशनर्स के हितों पर गहरा कुठाराघात है। इस बिल के लागू होने से भविष्य में एक पेंशनर से दूसरे पेंशनर के बीच भारी आर्थिक अंतर आ जाएगा। पेंशनर्स ने केंद्र सरकार से इस जनविरोधी बिल को तत्काल वापस लेने का अनुरोध किया है।

200 से अधिक पेंशनर्स हुए शामिल: राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला शाखा केकड़ी के भवन में सुबह क्षेत्र के लगभग 200 पेंशनर्स एकत्रित हुए। जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन, संरक्षक रामकरण चौधरी, वरिष्ठ नागरिक भूरालाल वर्मा, रामलाल वर्मा, रामेश्वर उपाध्याय, कृष्ण गोपाल शर्मा, भानु कुमार बघेरा, पोलूराम कुम्हार जूनिया व कृष्ण गोपाल वैष्णव कादेड़ा के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली मुख्य मार्गों से होती हुई उपखंड कार्यालय पहुंची जहाँ प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया गया। इस विरोध प्रदर्शन व रैली में जूनिया, बघेरा, नासिरदा, सावर, कादेड़ा, प्रान्हेड़ा, हिंगोनिया, सापण्दा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पेंशनर्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

जताया आभार: अंत में जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट रहने का आह्वान किया। ज्ञापन व रैली के दौरान बद्रीलाल चौधरी (बाबूजी), रामेश्वर शर्मा, रामेश्वर कुमावत, निहाल चंद जैन, उमेश त्यागी, शिव प्रसाद शास्त्री, रामकिशन माहेश्वरी, चंद्रप्रकाश पुरोहित, सूर्य प्रकाश शर्मा, शंकर सिंह राठौड़, कैलाश चंद शर्मा (बडगांव), शशि मोली, रुद्रदेव पाठक, बलभद्र शर्मा, सावित्री सिस्टर व पुष्पा शर्मा सहित अन्य पेंशनर्स मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES