केकड़ी, 30 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विधायक शत्रुघ्न गौतम ने सोमवार को नगर पालिका सभागार में विधानसभा क्षेत्र के सभी सातों मंडलों के प्रमुख भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक ली। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न सांगठनिक व धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत हर बूथ के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं से इस पावन पर्व को जन-सहभागिता के साथ मनाने का आह्वान किया।

6 अप्रैल को मनेगा स्थापना दिवस: आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। विधायक गौतम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया जाए। इस दौरान पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी पार्टी स्तर पर धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसकी तैयारियों के लिए जल्द ही पृथक बैठक आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में ये रहे मौजूद: बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्रह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, धनराज चौधरी, महामंत्री केदार शर्मा, कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर, धनराज कच्छावा, भंवर चेतन सिंह, कैलाश घारु, सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

