Homeचिकित्सानिःशुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, 406 मरीजों का...

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, 406 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

केकड़ी, 06 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): युवा परिषद अग्रवाल समाज ब्लॉक के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श व जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीके बिड़ला जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जहां कुल 406 मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया व आवश्यकतानुसार जांचें करवाईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष अनिल मित्तल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा परिषद अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष अशोक जैन लावा ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सारथी परिवार के भामाशाह टीकम चंद, मोनू कुमार, हर्षित, पुण्य मित्तल, सुशील थांवला, विनोद मित्तल, महावीर रामथला, ज्ञानचंद जैन ज्वैलर्स, कमल जैन बड़ला, मुकेश जैन मेडिकल, कमलेश मनोहरपुरा, इंदू मित्तल, अनिता रांटा, शकुंतला जैन, टीकम माधोराजपुरा, मनीष टोरड़ी सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक व महिला परिषद की सदस्य उपस्थित रही।

विशेषज्ञों ने दी सेवाएं: युवा परिषद ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि जयपुर से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की गहनता से जांच की व उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। युवा परिषद के मंत्री सुशील जैन ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में विभिन्न समितियों व युवा सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। शिविर के दौरान शंभू धूंधरी, कमल भाल, नवल कुहाड़ा, संजय गुलगांव, अभिषेक मित्तल, राजू नासिरदा, पवन रोपां, अक्षत भाल, पंकज मेहरू व सावर, जूनिया, बघेरा क्षेत्र के सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन ने सभी अतिथियों व सारथी परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अजय जैन ने किया।

RELATED ARTICLES