केकड़ी, 06 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को केकड़ी शहर के विभिन्न इलाकों समेत कई गांवों में विद्युत आपूर्ति 5 घंटे बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि मंगलवार को 11 केवी ब्यावर रोड फीडर एवं 11 केवी उगाई फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। ऐसे में लवकुश कॉलोनी, विकास नगर, जगदीश कॉलोनी, आरके कॉलोनी, राधास्वामी कॉलोनी, राजनगर, प्रिया कॉलोनी व गुरूकुल कॉलेज एवं उगाई, उगानखेड़ा, सरसड़ी व मेवदाखुर्द की विद्युत आपूर्ति अपरान्ह 12 बजे से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।


