केकड़ी, 06 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने 7 साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। थानाधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि रामगढ़ सडोतान थाना सेंदड़ा जिला ब्यावर निवासी बिरदा सिंह रावत (53) पुत्र मंगल सिंह देवली (टोंक) में एक निजी संस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है तथा न्यायालय के प्रकरण (सुरेश आचार्य बनाम बिरदा सिंह) में पिछले 7 वर्षों से लगातार फरार चल रहा है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी के अलावा कांस्टेबल धनराज व रघुनाथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


