Homeक्राइम न्यूजहत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, ढाबे पर चाय पीते समय किया...

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, ढाबे पर चाय पीते समय किया था चाकू से हमला

केकड़ी, 06 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि गत 22 मार्च 2026 को जूनिया निवासी हंसराज गुर्जर जयपुर रोड स्थित तंवर ढाबे पर चाय पीने गया था। इसी दौरान आरोपी मनीष गुर्जर (26) पुत्र नंद किशोर गुर्जर निवासी जूनिया ने पुरानी रंजिश या किसी बात को लेकर अचानक चाकू से हंसराज की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल के पुत्र विष्णु की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 (1) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

विशेष टीम ने की घेराबंदी: थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मनीष को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से हमले के कारणों व चाकू की बरामदगी के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल कुमार, एएसआई श्योजीलाल, कांस्टेबल नीरज सिंह व पुखराज की विशेष भूमिका रही।  

RELATED ARTICLES