Homeशिक्षाभीषण गर्मी में विद्यार्थियों को मिली राहत: दो विद्यालयों में भामाशाहों ने...

भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को मिली राहत: दो विद्यालयों में भामाशाहों ने भेंट किए वाटर कूलर

केकड़ी, 25 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में दो अलग-अलग विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए भामाशाहों व दानदाताओं द्वारा वाटर कूलर भेंट किए गए। भीषण गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के इस पुनीत कार्य की सराहना की जा रही है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरवाड़ा में कार्यरत शिक्षिका सिद्धेश्वरी पारीक ने अपने स्वर्गीय पिता हरिश्वर प्रसाद पारीक की स्मृति व अपनी माता अयोध्या देवी की प्रेरणा से विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया। प्रधानाचार्य रामबाबू सोनी ने बताया कि इस भेंट से बालक-बालिकाओं को ठंडे पानी की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर व्यास, मीनाक्षी पारीक, स्नेह, सोनल, अनुष्क व्यास, अक्षय व्यास, अथर्व व्यास, अक्षय पारीक, कुलदीप पारीक, विद्यालय स्टाफ के बनवारी लाल बैरवा, लाली जाट, गुलशन बानो, कृष्णा पारीक, शांति स्वर्णकार, परवीन बानो सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

केकड़ी: जगदीशपुरा विद्यालय में वाटर कूलर का शुभारंभ करते अतिथि।

जगदीशपुरा विद्यालय में वाटर कूलर का विधिवत शुभारंभ: इधर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जगदीशपुरा में भामाशाह सुरेश कुमार डसाणिया द्वारा वाटर कूलर भेंट किया गया। इसका शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) विष्णु शर्मा व पार्षद विमला डसाणिया के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर पार्षद विमला डसाणिया ने कहा कि प्यासे को ठंडा पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य है। इस दौरान नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत भी किया गया। प्रधानाचार्य सरिता आचार्य ने भामाशाह व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES