केकड़ी, 10 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पेंशनर समाज के संस्थापक स्वर्गीय सूरज किरण राठी की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को पेंशनर समाज के तत्वावधान व उनके परिजनों के सहयोग से राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने स्वर्गीय राठी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने पेंशनर समाज की स्थापना कर अपना संपूर्ण जीवन पेंशनरों के हितों व सेवा के लिए समर्पित कर दिया। जैन ने बताया कि स्व. राठी वर्षों तक माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष पद पर भी रहे। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके सेवाभावी जीवन से आने वाली पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी।

परिजनों व गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि: पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी लोगों ने स्व. राठी को पुष्प अर्पित कर हार्दिक श्रद्धांजलि दी। इस सेवा कार्य के दौरान डॉ. यशपाल चौधरी, डॉ. संजय जागरवाल, घीसालाल माली, कैलाश चंद शर्मा, रामेश्वर उपाध्याय, राधाकृष्ण जोशी व महेश नारायण शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही स्वर्गीय राठी के पुत्र अनिल राठी, पुत्रवधु इना राठी, भतीजे प्रदीप राठी व अमित राठी, पौत्र पीयूष राठी, पौत्री गरिमा राठी व राजेंद्र बंग सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों की सेवा में भागीदारी निभाई।


