Homeसमाजचंद्रप्रभु चैत्यालय मंदिर में सम्यक ज्ञान शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, बच्चों...

चंद्रप्रभु चैत्यालय मंदिर में सम्यक ज्ञान शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, बच्चों में संस्कारों का होगा बीजारोपण, महिलाएं सीखेंगी योग

केकड़ी, 18 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री दिगंबर जैन श्रवण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर के तत्वाधान में दिगंबर जैन महिला महासमिति केकड़ी द्वारा सम्यक ज्ञान शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 26 मई तक श्री चंद्र प्रभु चैत्यालय मंदिर में आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्घाटन सांगानेर के पंडित विवेक जैन शास्त्री व पंडित आदर्श जैन शास्त्री के सानिध्य में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन में धैर्य, अनुशासन, आत्मविश्वास व संस्कारों का दिव्य बीजारोपण करना है। अध्यक्ष डिंपल बज व महामंत्री मधु सिंहल ने बताया कि शिविर में बच्चों को संस्कारित करने व मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य पंडित विवेक जैन शास्त्री व पंडित आदर्श जैन शास्त्री द्वारा किया जाएगा। शिविर के उद्घाटन सत्र की शुरुआत विधि-विधान से धार्मिक क्रियाओं के साथ हुई।

ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ: ध्वजारोहण शिखर चंद, सुभाष चंद्र, निर्मल, अविनाशी, सुनील, संजय, मनीष, निखलेश कटारिया एवं चित्र अनावरण चंद्रप्रभा जैन, एडवोकेट हेमंत जैन, वंदना, यशस्वी व रोनित सोनी ने किया। मंगल कलश स्थापना के पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य महावीर, पदम, अक्षत, सम्यक, इंदिरा, संजौली, सुनीता, खुशबू कासलीवाल परिवार एवं मंगल दीपक स्थापना का सौभाग्य संतोष, मधुबाला, अरिहंत, प्रिया, अनर्घ्य, अवयुक्त धूंधरी वाले परिवार को प्राप्त हुआ। शिविर में प्रतिदिन काम आने वाली पूजन सामग्री के पुण्यार्जक मैना, अंकित, मोनिका, डॉ. अर्पित, प्राची, निहारिका, अरहम, सांची, ध्रुवोंभव्य व समस्त पाटनी परिवार रहे।

मेरी भावनापर विशेष प्रशिक्षण: शिविर संरक्षक शीतल कटारिया, निर्मला कटारिया, अनमोल कटारिया परिवार द्वारा शिविर में विशेष आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। शिविर के दौरान बच्चों के लिए अल्पाहार व पुरस्कार वितरण की व्यवस्था जिन आगम सेवा संघ केकड़ी द्वारा की जा रही है। संचालन महावीर टोंग्या ने किया। इस नौ दिवसीय शिविर में बच्चों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर के तहत प्रातः कालीन बेला में नीता गादिया द्वारा महिलाओं को योगसाधना करवाई जाएगी। इसके साथ ही निधि कटारिया द्वारा शिविरार्थियों को मेरी भावना को अपनी भावना कैसे बनाएं‘, इस विषय पर विशेष प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर महिला महासमिति की कई सदस्य, समाज के प्रबुद्धजन व पाठशाला के बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES