Homeसामाजिकयोग शिविर में साधकों ने किया 'आनन्द यात्रा' का अद्भुत अनुभव, रविवार...

योग शिविर में साधकों ने किया ‘आनन्द यात्रा’ का अद्भुत अनुभव, रविवार को होगा समापन

केकड़ी, 30 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माहेश्वरी महिला संगठन व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के दूसरे दिन साधकों में भारी उत्साह नजर आया। प्रातःकालीन सत्र में योग शिक्षक जे.पी. सोनी ने साधकों को विभिन्न योगासन, सूक्ष्म व्यायाम व प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। विशेष सत्र के दौरान सोनी ने साधकों को करीब 20 मिनट तक आनन्द यात्राका अद्भुत अनुभव करवाया। ध्यान की गहराई के माध्यम से उन्होंने सूक्ष्म शरीर, मन व विचारों के केंद्रीकरण का ऐसा प्रभावी अभ्यास कराया कि सभी साधक आत्मिक शांति और ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़कर गहरे ध्यान में लीन हो गए।

इन्होंने किया सहयोग: शिविर में पुरुष वर्ग को पतंजलि योग समिति के सह प्रभारी सोहन लाल सिसोदिया, युवा भारत प्रभारी राजेन्द्र विजय व नोरत मल मूंदड़ा ने तथा महिला वर्ग को महिला पतंजलि प्रभारी रेखा विजय व रक्षा विजय ने योगाभ्यास में सहयोग प्रदान किया। योग सत्र के पश्चात माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से सभी साधकों को औषधीय जूस वितरित किया गया। रविवार को इस शिविर का समापन “योग नृत्य” के साथ होगा।

केकड़ी: शिविर के दौरान योगाभ्यास करते योग साधक।

यह रहे उपस्थित: शिविर में माहेश्वरी महिला संगठन की परामर्शदात्री आभा बेली, जिला उपाध्यक्ष व संगठन मंत्री सुनीता सोमानी, जिला संयोजिका सीमा काबरा, केकड़ी शहर माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष कोमल राठी, उपाध्यक्ष सावित्री राठी, सचिव अनीता राठी, श्री माहेश्वरी प्रगति महिला मंडल अध्यक्ष कमला राठी, सचिव मंजू लता न्याति व योग समिति के मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में साधक मौजूद रहे। अंत में भारत स्वाभिमान प्रभारी सत्यनारायण सोनी, कोमल राठी व अनिता राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES