केकड़ी, 06 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। 33/11 के.वी. सबस्टेशन पर आवश्यक रख-रखाव व अपरिहार्य मरम्मत कार्य किए जाने के कारण रविवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह 07:00 बजे से लेकर पूर्वाह्न 11:00 बजे तक विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि रख-रखाव कार्य के चलते 11 के.वी. फीडर अजगरा, धुवालिया, कचहरी, उद्योग, भेरूगेट, माइक्रो, बस स्टैंड, ब्यावर रोड व उगाई से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल रहेगी। चार घंटे के इस पावर कट के दौरान जगदीशपुरा, कल्याण कॉलोनी, शांतिनाथ नगर, गोपालपुरा, कृष्णनगर, राजपुरा का रास्ता, चन्द्रप्रभुनगर, अशोक नगर, अम्बेडकर छात्रावास, प्रकाश कॉलोनी, काजीपुरा, जगदम्बा कॉलोनी, जयपुर रोड, जैन कॉलेज, बोहरा कॉलोनी, ढंड का रास्ता, जूनिया गेट, सापन्दा रोड, सिन्धी कॉलोनी, लव कुश कॉलोनी व बस स्टैंड क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

ये इलाके भी होंगे प्रभावित: इसके साथ ही मालवीय नगर, प्रिया कॉलोनी, सावर रोड-बाईपास, नगर पालिका, पटेल मैदान, कोर्ट परिसर, तेलियान मन्दिर, अजमेरी गेट, कटला मस्जिद, अस्थल मोहल्ला, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, लोढ़ा चौक, तेली मोहल्ला, चारभुजा कॉलोनी, विकास नगर, आर.के. कॉलोनी, केकड़ाधीश बालाजी, गुरुकुल कॉलेज, ब्यावर रोड चौराहा, कादेड़ा रोड, दुर्गापुरा विस्तार कॉलोनी, हरिजन बस्ती, महावीर कॉलोनी, गणपति नगर व परशुराम सर्किल क्षेत्र में भी बिजली बंद रहेगी। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण फीडरों से जुड़े सरसड़ी, उगाई, उगान खेड़ा व मेवदा खुर्द इत्यादि क्षेत्रों की भी विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।


