Homeहैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइलविधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया मानस योग साधना शिविर का शुभारंभ, गोपाल...

विधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया मानस योग साधना शिविर का शुभारंभ, गोपाल शास्त्री बोले— तप-सेवा-सुमिरन के सिद्धांतों से सुधरेगा जीवन

केकड़ी, 12 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बढ़ते कदम संस्थान द्वारा तप सेवा सुमिरन समिति के तत्वावधान में कटारिया ग्रीन में आयोजित सात दिवसीय मानस योग साधना आधारित आध्यात्म व स्वास्थ्य विकास शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि रहे, जबकि सत्संस्कार समिति के संरक्षक रामनारायण करवा, उद्यमी बिरदीचंद बिरदीचंद नुवाल, पूरण कारिहा, मुंशी हरिप्रसाद शर्मा, सत्यनारायण न्याती व नाथूलाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में स्वास्थ्य चेतना संवाहक व मानस मर्मज्ञ डॉ. गोपाल शास्त्री ने साधकों को तप, सेवा व सुमिरन के त्रिआयामी सिद्धांतों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सत्संग से बुद्धि व विवेक का जागरण होता है, जिससे मनुष्य में गुण-दोष की पहचान करने की योग्यता विकसित होती है। डॉ. शास्त्री ने मधुर वाणी अपनाने, दूसरों के दोषों के बजाय गुणों को ग्रहण करने व अपनी आय का दशांश लोककल्याण में लगाने की प्रेरणा दी।

केकड़ी: आध्यात्म व स्वास्थ्य विकास शिविर के उद्घाटन समारोह में मंचासीन अतिथि।

18 जून तक चलेगा शिविर: शिविर में रामचरितमानस में निहित स्वास्थ्य, साधना, योग, ध्यान, प्राणायाम व सकारात्मक जीवनशैली पर मार्गदर्शन दिया जाएगा शिविर 18 जून तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए साधक भाग ले रहे है। 13 व 14 जून को आईएएसएस की आध्यात्मिक प्रमुख डॉ. श्यामा दीदी विशेष ध्यान व आध्यात्मिक सत्रों का संचालन करेंगी। शिविर संचालन में यज्ञनारायण सिंह, आनंद सोमाणी, महेंद्र प्रधान, अमित गर्ग, बुद्धि प्रकाश दाधीच, मधुलिका दाधीच, महेश शर्मा, मुकेश नुवाल, कैलाश जैन व दिनेश वैष्णव सहित अनेक कार्यकर्ता सेवाएं दे रहे है।

RELATED ARTICLES