Homeराजनीतिरंग लाए विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रयास: चारभुजा मंदिर के पास सेन्ट्रल...

रंग लाए विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रयास: चारभुजा मंदिर के पास सेन्ट्रल पार्क विकास के लिए 10 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी, पहली किश्त मंजूर

केकड़ी, 13 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) अजमेर ने चारभुजा मंदिर के पास सेन्ट्रल पार्क विकास कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। यह महत्वपूर्ण कार्य विधायक शत्रुघ्न गौतम की अनुशंसा व विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुआ है। डीएमएफटी के अध्यक्ष व जिला कलक्टर लोकबंधु द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। यह विकास कार्य राज्य सरकार की बजट घोषणा (बिन्दु संख्या 180.14.00) के तहत करवाया जा रहा है, जिसे 15 अक्टूबर 2025 को आयोजित गवर्निंग काउन्सिल की बैठक में अनुमोदित किया गया था। जारी आदेश के अनुसार इस परियोजना के लिए कुल स्वीकृत राशि 10 करोड़ रुपए है, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 4 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दे दी गई है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग कराएगा कार्य: इस पूरे प्रोजेक्ट की कार्यकारी संस्था सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खण्ड केकड़ी को बनाया गया है। विभाग द्वारा कार्यालय को कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) उपलब्ध कराने के बाद प्रथम किश्त की राशि जारी की जाएगी। राशि जारी होने के साथ ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक शत्रुघ्न गौतम की इस पहल से स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है व सेन्ट्रल पार्क बनने से क्षेत्र को एक सुंदर व आधुनिक स्थल मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES