केकड़ी, 13 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): धार्मिक व सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले देवगांव के महिला मंडल ने आज एक अनूठी व अनुकरणीय पहल की है। नियमित रूप से एकादशी का व्रत रखने वाली महिला मंडल की सदस्याओं ने अपने व्रत के पुण्य व सेवा भाव को जोड़ते हुए बढ़ते कदम गौशाला पहुंचकर विशेष गौ सेवा की। महिला मंडल द्वारा बेसहारा गायों के पोषण व गौशाला के सहयोग के लिए अपनी ओर से विशेष राशि व आहार सामग्री एकत्रित की गई, जिसे महिलाओं ने गौशाला पहुंचकर अपने हाथों से गायों को गुड़ व आहार खिलाकर सेवा की। महिला मंडल की ओर से गौशाला में 2 क्विंटल गुड़, 2 क्विंटल पौष्टिक पशु आहार एवं 11,151 रुपए की नकद सहायता राशि दी गई।।

सेवा कार्य में मातृशक्ति ने किया सहयोग: इस पुनीत कार्य में देवगांव की मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सेवा का लाभ लेने वालों में कांता देवी, नाथी देवी, मथुरा देवी, सीता देवी, रामेश्वरी वैष्णव, रामकन्या देवी, छोटी देवी, लाडा देवी, सजना देवी, बदाम देवी, लाली प्रजापति, सुरज्ञान देवी, देव गुर्जर, गुलाब देवी, सीता भाट, मन्ना शर्मा, भूला देवी, हंसा प्रजापति, रामस्वरूप माली, पोलू चौहान व मोनू माली प्रमुख रूप से शामिल है। इस दौरान सभी सदस्याओं ने गो सम्मान आह्वान अभियान (27 जुलाई 2026) का पुरजोर समर्थन करते हुए हस्ताक्षर भी किए।


