Homeविधिक सेवाजिला बहाली को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करेगा बार एसोसिएशन का शिष्टमंडल,...

जिला बहाली को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करेगा बार एसोसिएशन का शिष्टमंडल, उपखंड अधिकारी को पत्र सौंपकर मांगी मुलाकात की अनुमति

केकड़ी, 06 जुलाई  (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आगामी 11 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केकड़ी प्रवास के दौरान बार एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल उनसे मुलाकात करेगा। जिला बहाली की मांग को लेकर शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन सौंपेगा। इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में वकीलों के शिष्टमण्डल ने उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई को पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय निर्धारित करवाने का आग्रह किया है। उपखंड अधिकारी को सौंपे गए पत्र में बताया गया कि 11 जुलाई को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के केकड़ी प्रवास के दौरान क्षेत्र की बहुउद्देश्यीय परियोजना नसीराबाद-देवली राजमार्गके प्रथम चरण के कार्य का शिलान्यास प्रस्तावित है।

केकड़ी को पुन: जिला बनाने की मांग: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि केकड़ी को पुनः जिला घोषित करवाने की मांग को लेकर वकील संगठन लंबे समय से निरंतर आंदोलनरत है। इस मांग के समर्थन में हर महीने की 28 तारीख को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा जा रहा है। अब मुख्यमंत्री के स्थानीय प्रवास के दौरान बार एसोसिएशन का शिष्टमंडल उनसे प्रत्यक्ष मुलाकात कर जिला बहाली के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करना चाहता है। वकीलों ने उपखंड अधिकारी से शिष्टमंडल को समय दिलवाने व समय रहते सूचित करने का आग्रह किया है। इस मौके पर अधिवक्ता मनोज आहूजा, रामअवतार मीणा, भूपेन्द्र सिंह राठौड़, शैलेन्द्र सिंह राठौड़, अब्दुल सलीम गौरी, सूर्यकांत दाधीच, योगेन्द्र सिंह, भेरूसिंह राठौड़, रामप्रसाद कुमावत सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES