Homeशासन प्रशासनग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, स्कूल भवन व उप...

ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, स्कूल भवन व उप स्वास्थ्य केंद्र की भूमि बदलने के लिए सौंपा ज्ञापन

केकड़ी, 09 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जन कल्याण शिविर के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत भराई में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई, तहसीलदार बंटी राजपूत, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार चौहान, केकड़ी के नायब तहसीलदार केन्द्र प्रसाद शर्मा, कादेड़ा की नायब तहसीलदार अर्पिता चौधरी, अतिरिक्त विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह राठौड़, ब्लॉक कॉर्डिनेटर राजकुमार कीर, प्रशासक समोक देवी, ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वरी गुर्जर व कनिष्ठ सहायक नरेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

22 विभागों ने सुनी समस्याएं: शिविर में कुल 22 विभागों ने आमजन को अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही की तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की। शिविर के दौरान भराई के ग्रामवासियों ने उपखण्ड अधिकारी को उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए आवंटित भूमि के स्थान को परिवर्तित करने के लिए एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। वहीं दूसरी ओर ग्राम फारकिया के निवासियों ने मांग की कि सीनियर स्कूल भवन का निर्माण खेल मैदान के पास ही करवाया जाए।

RELATED ARTICLES