Homeराजनीतिपौने दो घण्टे रूकेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, यह रहेगा सीएम का मिनट-टू-मिनट...

पौने दो घण्टे रूकेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, यह रहेगा सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

केकड़ी, 10 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 11 जुलाई शनिवार को केकड़ी आएंगे। वे यहां सुबह 11:30 बजे हैलीकॉप्टर से राजकीय पीजी कॉलेज ग्राउंड केकड़ी पहुंचेंगे। यहां विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा सीएम भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे कॉलेज परिसर में पौधारोपण करेंगे तथा 11:45 बजे हेलीपैड से प्रस्थान कर 11:50 बजे अजमेर रोड स्थित महाराणा प्रताप सर्किल पहुंचेंगे। यहां स्वागत अभिनन्दन के बाद शर्मा का खाटू श्याम मंदिर के बाहर स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात शर्मा 12:10 बजे कृषि मंडी प्रांगण आएंगे।

समारोह में लगभग एक घंटा रूकेंगे सीएम: विधायक शत्रुघ्न गौतम के निजी सचिव अश्विनी शर्मा ने बताया कि वे 12:10 बजे से 1:00 बजे तक कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे अपराह्न 1:20 बजे राजकीय पीजी कॉलेज ग्राउंड हेलीपैड से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1268 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले देवली-केकड़ी-नसीराबाद फोरलेन प्रोजेक्ट के प्रथम फेज का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 575 करोड़ रुपए आंकी गई है।

RELATED ARTICLES