Homeधर्म एवं संस्कृतिश्रावण के प्रथम सोमवार पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, विधायक शत्रुघ्न गौतम...

श्रावण के प्रथम सोमवार पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, विधायक शत्रुघ्न गौतम ने डोम निर्माण के लिए की 10 लाख रुपए की घोषणा

केकड़ी, 03 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर ग्राम कल्याणपुरा (ग्राम पंचायत नायकी) में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विधायक शत्रुघ्न गौतम ने श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के लिए अपने निजी कोष से 21,000 रुपए की सहयोग राशि भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने बालाजी महाराज के स्थान पर डोम निर्माण के लिए विधायक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

केकड़ी: कल्याणपुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के दौरान पूजा अर्चना करते विधायक शत्रुघ्न गौतम।

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी बस स्टॉप की मांग पूरी: ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए विधायक ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम डिपो प्रबंधक से दूरभाष पर वार्ता कर कल्याणपुरा बस स्टॉप के आदेश तत्काल जारी करवाए, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम कल्याणपुरा में पानी की टंकी निर्माण व घर-घर नल कनेक्शन के कार्यों में तेजी लाने के लिए सहायक अभियंता को फोन कर निर्देश दिए कि सभी ग्रामीणों को शीघ्र पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

टेंडर जारी करने के दिए निर्देश: इसी के साथ कल्याणपुरा से सापुन्दा तक डामर सड़क निर्माण की मांग पर उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता से चर्चा कर सड़क निर्माण के टेंडर शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES