केकड़ी, 03 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): देवाधिदेव महादेव की भक्ति और उपासना के पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को नगर के विभिन्न शिव मंदिर भगवान भोले के जयकारों से गूंजायमान हो उठे। शहर के अधिकांश शिवालयों में सहस्त्र जलधारा का आयोजन किया गया। जलाभिषेक के बाद महाआरती हुई। सायंकाल प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया। सावन का पहला सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष जोश नजर आया।


