Homeक्राइम न्यूजसरकारी भूमि पर अवैध बजरी का भंडार, पुलिस व खनन विभाग ने...

सरकारी भूमि पर अवैध बजरी का भंडार, पुलिस व खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में किया जब्त

केकड़ी, 05 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज व पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध खनन विरोधी विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में पुलिस थाना केकड़ी शहर एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन पर बड़ा प्रहार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस व खनन विभाग की टीम ने ग्राम लासड़िया में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से रखी गई लगभग 80 टन अवैध बजरी व खनिज सामग्री को मौके से जब्त व सीज किया। इस मामले में खनन विभाग एवं पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES