केकड़ी, 26 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना पुलिस ने चेक अनादरण के मामले में पांच साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय ने पीपरोली थाना सरवाड़ निवासी सोजीराम धाकड़ पुत्र गोपाल धाकड़ के खिलाफ चेक अनादरण के मामले में स्थायी वारंट जारी कर रखा है। मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सोजीराम धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।