Thursday, May 1, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिमहाराणा प्रताप ने शौर्य, बलिदान, पराक्रम और त्याग से बढ़ाया देश का...

महाराणा प्रताप ने शौर्य, बलिदान, पराक्रम और त्याग से बढ़ाया देश का गौरव

केकड़ी, 2 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी एवं श्री राजपूत सभा अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को केकड़ी में महाराणा प्रताप जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। सुबह अजमेर रोड स्थित महाराणा प्रताप सर्किल से वाहन रैली निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जगदम्बा छात्रावास पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली के बाद महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजस्थान के उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि एवं खो—खो संघ भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवरसिंह पलाड़ा, जय राजपूताना संघ के संस्थापक भंवरसिंह रेटा व भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह बगड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजपूत सभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह सिंह चन्दलाई ने की। समारोह में पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, श्री क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष नरपत सिंह गुलगांव, श्री राजपूत सभा अजमेर के जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू आदि मंचासीन रहे।

केकड़ी में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मौजूद राजपूत सरदार।

महाराणा प्रताप स्वाभिमान और शूरवीरता की मिसाल समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान और शूरवीरता की मिसाल थे। देशभक्ति और स्वतंत्रता प्रताप के जीवन का मूल मंत्र था। नई पीढ़ी को उनके गुणों का अनुशीलन करना चाहिए। महाराणा प्रताप स्वतंत्रता के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले पराक्रमी पुरूष थे। उन्होंने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले युवाओं को संगठित कर मेवाड़ की सेना को सशक्त बनाया और मुगलों से लोहा लिया। महाराणा प्रताप ने अपने शौर्य, बलिदान व त्याग से देश का गौरव बढ़ाया है। समाज को संगठित होकर जनहित के कार्य करने चाहिए, तभी राजपूत समाज अपनी पहचान कायम रख सकेगा।

केकड़ी में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मौजूद महिलाएं।

छोड़नी होगी सामाजिक कुरीतियां समारोह की शुरुआत में अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। समाज के स्थानीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बंधवा कर स्वागत किया। आकांक्षा राणावत ने सामाजिक कुरीतियों के बारे में काव्य पाठ किया। श्री क्षत्रिय सभा के कोषाध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़ ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत राजपूत समाज के अधिकारियों, राष्ट्रीय व राज्य स्तर के खिलाड़ियों एवं पिछले 2 वर्ष में राजकीय सेवा में चयनित समाजबंधुओं को सम्मानित किया गया। संचालन बहादुर सिंह शक्तावत ने किया। इस मौके पर केकड़ी, सरवाड़ व भिनाय क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए राजपूत सरदार मौजूद रहे।

केकड़ी में महाराणा प्रताप जयंती समारोह के दौरान प्रतिभा को सम्मानित करते राठौड़।

इनका हुआ सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों ने अजीतसिंह राठौड़ देरांठू, अभिजीत सिंह राठौड़ सापण्दा, नीलू कंवर भरांई, राजसिंह राठौड़ सावर, लोकेन्द्र सिंह खंगारोत उणियाराखुर्द, राधिका खंगारोत बिसुन्दनी, जयदीप सिंह शक्तावत सावर, विरेन्द्रप्रताप सिंह नाथावत तीतरिया, अजय सिंह राठौड़ जालिया, हर्षवर्धन सिंह शक्तावत सावर, अमनदीप सिंह राठौड़ पारा, कमलदीप सिंह राठौड़ पारा, प्रियंका राठौड़ जैतपुरा, हर्षवर्धन सिंह राठौड़ सलारी, सूर्यदेव सिंह राठौड़ सलारी, सुरेन्द्र सिंह राठौड़ जूनियां, लक्ष्मण सिंह राजावत सराणा, गुमानसिंह निर्वाण सरवाड़ एवं भूपेन्द्र सिंह राठौड़ कोहड़ा को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

केकड़ी में महाराणा प्रताप जयंती मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

भाजपा ने भी मनाई महाराणा प्रताप जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रताप सर्किल पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान और शूरवीरता की मिसाल थे। आज प्रताप के आदर्शों पर चलने की महत्ती आवश्यकता है। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, जिला देहात उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल मित्तल, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, ओबीसी मोर्चा मंत्री धनराज चौधरी, शहर महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम आचार्य, मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण माली, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल, हर्ष व्यास, रामपाल चौहान समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुरुआत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

RELATED ARTICLES