Saturday, March 15, 2025
Homeराजनीतिभाजपा ने किया उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

भाजपा ने किया उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

केकड़ी, 10 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात खेल प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बघेरा में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वीरभद्र सिंह ने बताया कि मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बघेरा में प्रबुद्धजन, सेवानिवृत्त कार्मिक, खेल, कला, साहित्य, पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। जिसमे नाथू सिंह खड़िया, राम सिंह राठौड़, रंगलाल माली, दुर्गासिंह चौहान, गोपाल गुर्जर, शैतान गुर्जर, बद्री लाल पंवार एवं पूर्व सैनिक फतेह सिंह चौहान शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल प्रकोष्ठ संयोजक वीरभद्र सिंह ने की। इस अवसर पर ब्रह्माणी माता  मंडल के उपाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष भैरूलाल सैनी, महामंत्री बद्रीलाल पंवार, सीआर प्रत्याशी अशोक जोशी, अल्पसंख्यक महामंत्री रज्जाक मोहम्मद, राधाकिशन सैनी, सुनील गर्ग आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल मीडिया प्रभारी फतेह सिंह चौहान ने किया।

RELATED ARTICLES