Wednesday, June 18, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिमहादेव मंदिरों में रहेगी जलाभिषेक की धूम, श्रद्धालु करेंगे भगवान भोलेनाथ की...

महादेव मंदिरों में रहेगी जलाभिषेक की धूम, श्रद्धालु करेंगे भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना

केकड़ी, 15 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड पर भाग्योदय नगर स्थित भाग्योदयेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को सहस्त्रधारा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पंडिताचार्यों के दिशा निर्देशन में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी तथा जलाभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी। सहस्त्रधारा के बाद भगवान भोलेनाथ को रंग बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर समिति अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय ने बताया कि प्रतिवर्ष श्रावण मास में मोहल्लेवासियों के सहयोग से जलाभिषेक एवं सहस्त्रधारा का आयोजन किया जाता है।

RELATED ARTICLES