Monday, February 2, 2026
Homeक्राइम न्यूजअवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कसा शिकंजा, एक डम्पर जब्त

अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कसा शिकंजा, एक डम्पर जब्त

केकड़ी, 22 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): खान विभाग की टीम ने अवैध बजरी परिवहन के मामले में एक डम्पर जब्त किया है। खान विभाग के एएमई मनोज तंवर ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम को सावर मार्ग पर एक डम्पर अवैध बजरी का परिवहन करता हुआ मिला। टीम सदस्यों ने वाहन चालक से आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में कहा तो चालक दस्तावेज आदि उपलब्ध नहीं करा सका। विभाग ने डम्पर जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तंवर ने बताया कि डम्पर के मालिक पर जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES