Thursday, June 19, 2025
Homeदेशसेंड आर्टिस्ट रावत ने दी द्रौपदी मुर्मू को विशेष अंदाज में बधाई,...

सेंड आर्टिस्ट रावत ने दी द्रौपदी मुर्मू को विशेष अंदाज में बधाई, रेत के धोरों में बनाई बालू मिट्टी से कलाकृति

केकड़ी, 22 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राष्ट्रपति चुनावों में द्रौपदी मुर्मू के प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करने पर पुष्कर के सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने रेत के धोरों में बालू मिट्टी से कलाकृति बनाकर मुर्मू को बधाई दी है। इस कलाकृति में तिरंगे झण्ड़े के साथ द्रौपदी मुर्मू की फोटो भी बनाई गई है। गौरतलब है कि सत्तर सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुर्मू की जीत पर जहां भाजपा में खुशी का माहौल है, वहीं उनके समर्थकों का उत्साह भी परवान पर है। सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने भी रेत के धोरों में बालू मिट्टी से कलाकृति बना कर विशेष अंदाज में देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES