Wednesday, June 18, 2025
Homeव्रत एवं त्योहारपुत्र के मंगल की कामना, महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा...

पुत्र के मंगल की कामना, महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा कर मनाया बछ बारस पर्व

केकड़ी, 24 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में बुधवार को महिलाओं ने बछ बारस का पर्व मनाया। पुत्र के मंगल की कामना और उसकी दीर्घ आयु के लिए पुत्रवती महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा की। महिलाओं ने व्रत रखा तथा गाय व बछडे़ को हरा चारा व अनाज खिलाते हुए संतान की सलामती की कामना की।

केकड़ीः बछ बारस पर बछड़े की पूजा करती महिला।

श्रद्धा और उत्साह से मनाया पर्व वत्स द्वादशी के नाम से पहचाने जाने वाले इस पर्व के दिन लोगों ने गाय के दूध व इससे बनने वाली खाद्य सामग्री का उपयोग नहीं किया तथा गेहूं के आटे के बजाए बाजरे के आटे की रोटी व अंकुरित दलहन का प्रयोग भोजन के रूप में किया। मान्यता है कि इससे बच्चे के जीवन की रक्षा होती है तथा उसके साथ अनिष्ट नहीं होता।

RELATED ARTICLES