Friday, March 6, 2026
Homeक्राइम न्यूजब्लैकमेल कर महिला की अस्मत से खेलने का मामला, आरोपी चढ़ा पुलिस...

ब्लैकमेल कर महिला की अस्मत से खेलने का मामला, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अश्लील फोटो के नाम पर दे रहा था धमकी

केकड़ी, 04 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ थाना पुलिस ने महिला को डरा-धमकाकर तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। थानाधिकारी रामपाल शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने अपने पति के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाबूलाल मेघवंशी उसे अकेला देखकर घर आता था और मोबाइल पर फोन कर परेशान करता था। आरोपी ने पीड़िता के कुछ अश्लील फोटो व वीडियो हासिल कर लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसके साथ गलत काम करता रहा। बीती 20 दिसंबर 2025 को भी आरोपी ने पीड़िता को खेत पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस 2023 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबूलाल मेघवंशी (27) पुत्र जगदीश मेघवंशी निवासी हिंगतड़ा थाना सरवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी को दबोचने वाली टीम में थानाधिकारी रामपाल शर्मा, उप निरीक्षक नाहर सिंह, कांस्टेबल कमलेश व महिला कांस्टेबल चिंता ने अहम भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES