Sunday, March 1, 2026
Homeक्राइम न्यूजसड़क हादसे में घायल हलवाई की उपचार के दौरान मौत, मामला दर्ज,...

सड़क हादसे में घायल हलवाई की उपचार के दौरान मौत, मामला दर्ज, जांच शुरू

केकड़ी, 28 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां बघेरा रोड पर तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की अजमेर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर अजमेर पहुंची शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरूगेट निवासी गोवर्धन उर्फ कालू प्रजापत पुत्र रामलाल कुम्हार 25 फरवरी को अपने साथी भागचंद के साथ हलवाई का काम करने बघेरा गया था। शाम को वापस लौटते समय फिल्टर प्लांट के पास बाइक सड़क पर बने गड्ढे में अनियंत्रित हो गई। इस झटके के कारण पीछे बैठा गोवर्धन नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम: हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर रेफर कर दिया गया। युवक की शुक्रवार को अजमेर स्थित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर शहर थाना पुलिस ने अजमेर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई की व शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई नंदलाल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एएसआई श्योजीलाल के जिम्मे की गई है।

RELATED ARTICLES