Friday, February 27, 2026
Homeक्राइम न्यूजअस्पताल के आईसीयू वार्ड में प्रवेश पास मांगने पर महिला गार्ड से...

अस्पताल के आईसीयू वार्ड में प्रवेश पास मांगने पर महिला गार्ड से बदसलूकी, धक्का-मुक्की में हाथ फ्रैक्चर, आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में

केकड़ी, 27 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड में ड्यूटी के दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी हंगामा हुआ, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला गार्ड मधु कंवर आईसीयू के बाहर तैनात थी। ड्यूटी के दौरान उन्होंने वहां प्रवेश करने के लिए एक युवक से प्रवेश पास की मांग की। इस बात पर युवक आक्रोशित हो गया व महिला गार्ड के साथ अभद्रता करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने महिला गार्ड के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिसके कारण उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी: घटना के तुरंत बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एएसआई श्योजीलाल पुलिस जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बदसलूकी करने वाले आरोपी देवखेड़ी निवासी दिलखुश लोधा को हिरासत में ले लिया है। घायल महिला गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES