केकड़ी, 18 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में आगामी 21 सितंबर 2024 को ‘एक शाम सांवरिया सेठ के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। घण्टाघर चौराहे पर आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार बेगूं के गोकुल शर्मा, भीलवाड़ा की दीपा दाधीच एवं उदयपुर की त्रिशा सुथार अपने भजनों की रसगंगा बहाएंगे।
लगाएंगे 56 भोग इस मौके पर सांवरिया सेठ का भव्य दरबार सजाया जाएगा तथा 56 भोग लगाया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7:15 से प्रारंभ होगा जो देर रात्रि तक चलेगा। अंत मे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण श्री श्याम संकीर्तन यूट्यूब और फेसबुक चैनल पर भी किया जाएगा।