Monday, February 2, 2026
Homeसमाजविश्वकर्मा जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, प्रतिभाओं का किया सम्मान, विधायक शत्रुघ्न...

विश्वकर्मा जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, प्रतिभाओं का किया सम्मान, विधायक शत्रुघ्न गौतम ने हॉल निर्माण के लिए दिए 10 लाख रुपए

केकड़ी, 31 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जांगिड़ समाज के तत्वावधान में शनिवार को कादेड़ा रोड स्थित पटेल मैरिज गार्डन में 33वां वार्षिक विश्वकर्मा जयंती महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। महोत्सव का शुभारंभ खाती मोहल्ला स्थित विश्वकर्मा मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समारोह स्थल पहुंची, जहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक शत्रुघ्न गौतम का समाज द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ने जांगिड़ समाज की वाटिका में विधायक कोष से 10 लाख रुपए की लागत से एक बड़े हॉल के निर्माण के लिए स्वीकृति का अनुशंसा पत्र समाज को सौंपा। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकता व प्रगति की सराहना की।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान: महोत्सव के दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी सेवाओं में चयनित समाज के युवाओं के साथ-साथ शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विश्वकर्मा जांगिड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष पद का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बंशीलाल जांगिड़ को समिति का नया निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ ने नवनियुक्त अध्यक्ष को माला व साफा पहनाकर पदभार सौंपा व अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती व समाज की उन्नति की कामना के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक, युवा व बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES