Site icon Aditya News Network – Kekri News

भारतीय नववर्ष पर आयोजित होगी भव्य शोभायात्रा, विधायक शत्रुघ्न गौतम दिखाएंगे भगवा पताका, 1100 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

केकड़ी: पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शोभायात्रा का न्योता देते एमएलडी संस्थान के विद्यार्थी।

केकड़ी, 28 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी के तत्वावधान में 29 मार्च 2025, शनिवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा व भारतीय नववर्ष के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस शोभायात्रा में संस्थान के 1100 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 10 बजे पटेल मैदान से रवाना होगी। जिसे विधायक शत्रुघ्न गौतम भगवा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शोभायात्रा पटेल मैदान, तीनबत्ती चौराहा, तेलियान मंदिर, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, शनि महाराज मंदिर, बस स्टैंड, पुलिस थाना होते हुए वापस पटेल मैदान पहुंचकर सम्पन्न होगी।

शोभायात्रा में पधारने का दिया न्योता शुक्रवार को संस्थान के बच्चों ने उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, नगर परिषद सभापति कमलेश साहू, विकास अधिकारी दिशी शर्मा, सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा सहित केकड़ी शहर के सरकारी और निजी संस्थानों के अधिकारियों व कर्मचारियों को तिलक लगाकर व मिश्री का प्रसाद देकर शुभकामनाएं दी तथा शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

Exit mobile version