Site icon Aditya News Network – Kekri News

श्रीरामलला के दर्शन कर वापस लौटा श्रद्धालुओं का जत्था, शहरवासियों ने पलक पावड़े बिछाकर किया स्वागत

केकड़ी: श्रीरामलला के दर्शन कर वापस लौटे श्रद्धालुओं का बस स्टैण्ड पर स्वागत करते शहरवासी।

केकड़ी, 07 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अयोध्या धाम से श्री रामलला के दर्शन कर वापस लौटने पर श्रद्धालुओं के जत्थे का शहरवासियों ने पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 3 फरवरी 2024 को आस्था स्पेशल रेल द्वारा 1313 कार्यकर्ता प्रभु श्री रामलला का दर्शन करने अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए थे। जिसमे केकड़ी के 21 कार्यकर्ता शामिल थे। मंगलवार को यशवंत बेली, पुखराज तोषनीवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अयोध्या धाम की यात्रा कर वापस लौटे केकड़ी के श्रद्धालुओं का रोडवेज बस स्टैण्ड पर ढोल ढमाकों के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

अयोध्या यात्रा में ये श्रद्धालु हुए शामिल आस्था स्पेशल ट्रेन में केकड़ी से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष हीराचंद खूंटेटा, जिला सत्संग प्रमुख काशीराम विजय, प्रखंड मंत्री रमेश शास्त्री, नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, नगर उपाध्यक्ष हेमराज सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत संस्कृत भारती प्रन्यास अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, ग्रामीण विकास प्रमुख कालूराम कुमावत, किसान संघ के राजेश कुमार एवं भंवरलाल खाती, शंकर लाल धाकड़, भंवरलाल मेड़तिया, संजय सैनी, दिनेश चौहान, आलोक व्यास, राकेश पराशर, प्रदीप सेन, कैलाश सोनी, विनोद सैनी, रतनलाल कुमावत, यशवंत व्यास व अभिमन्यु सिंह शामिल है।

यात्रियों के लिए जुटाई गई है बेहतरीन व्यवस्थाएं श्रीरामलला के दर्शन कर वापस लौटै हेमराज सैनी ने बताया कि अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई है। यहां यात्रियों के ठहरने के लिए टेंट सिटी बनाई गई है। जिसमें अलग-अलग छह नगर बने हुए हैं। यहां कुल 8 हजार तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां यात्रियों के लिए भोजन, अल्पाहार, चाय, गरम पानी आदि की व्यवस्था उपलब्ध है। अयोध्या दर्शन के बाद पुनः प्रस्थान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भेंट स्वरूप प्रभु श्रीरामलला का प्रसाद, उपरणा एवं पुस्तक दी जा रही है।

Exit mobile version