Tuesday, March 10, 2026
Homeविधिक सेवान्याय के आंगन में होली की मिठास: फूलों की वर्षा के बीच...

न्याय के आंगन में होली की मिठास: फूलों की वर्षा के बीच मनाया स्नेह मिलन समारोह, अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों ने एक-दूसरे को दी बधाई

केकड़ी, 09 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बार व बैंच का अनूठा सामंजस्य देखने को मिला। समारोह को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 02 प्रवीण वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बार व बैंच के रिश्तों में मधुरता आती है और यह सौहार्दपूर्ण संबंधों की आधारशिला है। बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने कहा कि इस स्नेह मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य रिश्तों में मिठास घोलना व आपसी समन्वय कायम करना है। बार के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मनोज आहूजा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बार व बैंच के बेहतर रिश्तों के लिए यह क्षेत्र एक रोल मॉडल है। समारोह की शुरुआत में बार की ओर से बैंच को शुभकामनाएं दी गईं, जिसके पश्चात फूलों की वर्षा कर होली खेली गई।

न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं के विचार: अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01 जयमाला पानीगर ने कहा कि बार व बैंच के सहयोग से ही समाज को सुलभ न्याय देना संभव हो पाता है। न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता ने बार एसोसिएशन की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि बार के निरंतर सहयोग से ही न्यायिक कार्यों का संपादन सुगमता से हो रहा है। इस दौरान एसीजेएम प्रथम रमेश करोल ने भी सभी को पर्व की बधाई दी। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, चेतन धाभाई, भूपेंद्र सिंह व श्याम सुंदर शर्मा ने भी होली के महत्व पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता दशरथ सिंह कांदलोत ने वर्तमान परिवेश पर कटाक्ष करते हुए कविता पाठ किया। संचालन एडवोकेट मनोज आहूजा ने किया।

समारोह में इनकी रही उपस्थिति: इस अवसर पर महासचिव समकित जैन, उपाध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पंचोली, पुस्तकालय अध्यक्ष आदित्यभान सिंह, वित्त सचिव फरीद खान, सामाजिक कल्याण सचिव राजूलाल जाट व सदस्य विजेन्द्र पाराशर, अमित बसेर, धर्मेन्द्र मेघवंशी उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता नितिन जैन, सूर्यकांत दाधीच, निर्मल चैधरी, पवनसिंह भाटी, गजराजसिंह कानावत, विष्णु साहू, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, आशा पाराशर, सांवरलाल चौधरी, मुकेश शर्मा, प्रहलाद वर्मा, मुकेश धौलपुरिया, हनुमानप्रसाद शर्मा, लोकेश शर्मा, अर्जुनसिंह, महेन्द्र चौधरी, अनुराग पाण्डे, शिवप्रसाद पाराशर, लेन्सी झंवर, सुरेन्द्रसिंह पंवार, मुकेश गढ़वाल, इमदाद अली, रोडूमल सौलंकी, रहीम गौरी, शैलेन्द्र देवड़ा, सचिन राव, रामेश्वर कुमावत व योगेन्द्रसिंह सहित सैंकड़ों अधिवक्तागण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES