केकड़ी, 30 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी सदर थाना इलाके के धून्धरी गांव के पास खारी नदी में महिला मजदूरों से भरी पिकअप गिरने से 7 महिलाएं चोटिल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने नदी से महिला मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में सात मजदूरों के चोट आई है। घायलों को धून्धरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने किया रेस्क्यू एकाएक हुई घटना के बाद नदी के आसपास मौजूद लोगों ने भाग कर मजदूरों को बाहर निकाला। दुर्घटना में करीब सात मजदूर घायल हो गए। जिन्हें धून्धरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्रेन की मदद से पिकअप को नदी से बाहर निकाल लिया है।