Wednesday, February 18, 2026
Homeसमाजदीपकों की लौ व मंत्रोच्चार के बीच दी गई आचार्य श्री को...

दीपकों की लौ व मंत्रोच्चार के बीच दी गई आचार्य श्री को भावांजलि; प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

केकड़ी, 18 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जैन आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के उपलक्ष में श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभु चैत्यालय पाठशाला परिवार द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 48 दीपकों के साथ भक्तामर के सामूहिक पाठ एवं मंगल आरती से हुई। दीपकों की लौ व मंत्रोच्चार के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात पंडित विवेक शास्त्री के निर्देशन में सभी धार्मिक क्रियाएं विधि-विधान से सम्पन्न हुईं। इस दौरान आचार्य श्री के जीवन, व्यक्तित्व व कृतित्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंजू बज के संचालन में आचार्य श्री के जीवन पर आधारित हाउजी खेली गई।

बैनर प्रतियोगिता: बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से आचार्य श्री के सिद्धांतों व उनके महान व्यक्तित्व को बैनर पर उकेरा। बैनर प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें अनाया बज ने प्रथम, अनाया भाल ने द्वितीय व जिनांश जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को हाउजी व बैनर प्रतियोगिता के पुरस्कार पुष्पा गोयल (हिंगोनिया वाले) की ओर से प्रदान किए गए। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए श्री दिगम्बर महिला मंडल द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।

RELATED ARTICLES