Thursday, June 19, 2025
Homeराजनीतिडॉ. अंबेडकर के सम्मान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मूर्ति अनावरण के...

डॉ. अंबेडकर के सम्मान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मूर्ति अनावरण के बाद निकाली भव्य शोभायात्रा

केकड़ी, 14 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पूरे श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर परिषद प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा नवस्थापित शिलालेख का लोकार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल धोबी, नगर परिषद सभापति कमलेश साहू, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

समानता के लिए किया संघर्ष इस मौके पर विधायक शत्रुघ्न गौतम ने डॉ. अंबेडकर के बहुआयामी व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को आवाज दी और समानता तथा न्याय के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका दिखाया मार्ग आज भी हमें सामाजिक समरसता और प्रगति की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए विधायक शत्रुघ्न गौतम समेत सभी नगरवासियों, स्वयंसेवकों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

केकड़ी: नगर परिषद परिसर में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा के शिलालेख का लोकार्पण करते विधायक शत्रुघ्न गौतम।

महिलाओं ने धारण किए मंगल कलश मूर्ति अनावरण और शिलालेख लोकार्पण के बाद नगर परिषद प्रांगण से एक विशाल कलश यात्रा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे विधायक शत्रुघ्न गौतम ने ध्वज पताका दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया। युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था, जो हाथों में नीले ध्वज और ‘जय भीम’ के नारों से गुंजायमान पताकाएं लहराते हुए चल रहे थे। नगरवासियों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

सजाई संविधान की झांकी शोभायात्रा में सजी हुई बग्गियां आकर्षण का केंद्र रहीं। एक सजी हुई घोड़ों की बग्गी में लाल धागे वाला बाबा वि​राजित थे। वहीं, एक अन्य बग्गी में भारतीय संविधान की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई थी, जो डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माता के रूप में ऐतिहासिक योगदान को दर्शा रही थी। यह विशाल शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों तीनबत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, पाल टाकीज रोड, बस स्टैंड होते हुए वापस नगर परिषद पहुंचकर सम्पन्न हुई।

केकड़ी: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा को रवाना करते विधायक शत्रुघ्न गौतम।

ये रहे मौजूद इस मौके पर रायचन्द बागड़ी, दुर्गालाल रेगर, महेश बोयत, एडवोकेट रोडूमल सोलंकी, रतन पंवार, प्रेमचंद मोची, भंवरलाल चौहान, संजय बेनीवाल, संदीप कांसोटिया, कमल सांखला, महेन्द्र रेगर, लोकेश रेगर, धनरूप रेगर, चेतन रेगर, पूरण झारोटिया, रामदेव धोबी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केकड़ी: शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा करते विधायक शत्रुघ्न गौतम।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा भारत रत्न भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनबत्ती चौराहे पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके परशहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेश बैरवा, धनराज चौधरी, अर्जुन सिंह शक्तावत, भेरूलाल साहू, महामंत्री केदार शर्मा, कैलाश चौधरी, पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल राठी, सुरेश बोयत, महेश बोयत, सुरेश सेन, संजय बेनीवाल, महेंद्र रेगर, राजेश मेहरचंदानी, अमराव सिंह सोलंकी,  शांतिलाल नायक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES