Site icon Aditya News Network – Kekri News

सात समंदर पार से आए योगी ने बच्चों संग किया सीधा संवाद, सिखाए योग व जीवन प्रबंधन के गुर

केकड़ी: योगी सत नाथ का स्वागत करते प्रबुद्धजन।

केकड़ी, 17 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): प्रज्ञा विकास शिक्षण संस्थान में मंगलवार को यूरोप के चेक गणराज्य से पधारे योगी सत नाथ का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उनकी अगवानी की। संस्थान के निदेशक सुनील भाटी ने बताया कि पधारे हुए योगी सत नाथ ने बच्चों के साथ विशेष संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताते हुए समझाया कि आधुनिक समय में योग का क्या महत्व है। उन्होंने बच्चों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

ज्ञान व अनुशासन का बोध: योगी सत नाथ ने बच्चों को ज्ञानार्जन के साथ-साथ अनुशासन व नैतिकता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारतीय योग परंपरा आज पूरे विश्व को नई दिशा दिखा रही है। बच्चों ने भी बड़ी उत्सुकता के साथ उनके अनुभवों को सुना व आत्मसात किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश कामड़, नाथूलाल न्याती, अखिलेश भाटी, अभिजीत जैन सहित संस्थान के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version