केकड़ी, 17 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां सावर मार्ग पर पारा के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। सदर थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल सम्पतराज मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। अगर कोई भी व्यक्ति उक्त मृतक के बारे में किसी भी तरह की जानकारी रखते हो तो वे सदर थाने में सम्पर्क कर सकते है।


