Site icon Aditya News Network – Kekri News

किराए के मकान में रह रहे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फांसी का फंदा, कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस

प्रतीकात्मक फोटो

संजय पारीक (फाइल फोटो)

केकड़ी, 16 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां बोहरा कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गोठियाना निवासी संजय पारीक (30) पुत्र चन्द्रप्रकाश पारीक है। युवक कुछ दिन पहले ही पत्नी व बच्ची के साथ यहां किराए के मकान में रहने आया था।

फंदे पर लटका मिला शव बीती रात संजय पारीक ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना का पता रविवार सुबह चला। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। आत्महत्या के कारणों का​ फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी सरकारी टीचर है तथा इनके 3 माह की एक पुत्री है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

Exit mobile version