Wednesday, April 30, 2025
Homeक्राइम न्यूजअवैध टोपीदार बंदूक के साथ एक युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला...

अवैध टोपीदार बंदूक के साथ एक युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

केकड़ी, 30 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध टोपीदार बंदूक के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थानाधिकारी अयूब खान ने बताया कि मंगलवार को गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बघेरा बाईपास से आरोपी केदार पुत्र रामेश्वर जाति मोग्या उम्र 20 साल निवासी डोराई पुलिस थाना सरवाड़ जिला केकड़ी को एक टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।
केकड़ी: सिटी थाना पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार रखने का आरोपी।

पुलिस ने शुरु की जांच आरोपी के पास टोपीदार बंदूक का लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य व पुलिस उप अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत के सुपरविजन में गठित टीम में थानाधिकारी अयूब खान, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल राकेश, शुभकरण व पंकज कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES