केकड़ी, 27 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): संत शिरोमणि आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर मंगलवार को शहर के विभिन्न जिनालयों में कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज के प्रवक्ता दिलीप पाटोदी व मनीष कासलीवाल ने बताया कि राष्ट्र संत आचार्य श्री की समाधि को दो वर्ष पूर्ण होने पर श्रावक-श्राविकाओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बोहरा कॉलोनी स्थित श्री ऋषभदेव जिनालय में आचार्य छत्तीशी विधान व भक्तामर पाठ का सामूहिक आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुभक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ आराधना कर विश्व शांति की कामना की। समाधि दिवस के उपलक्ष्य में संत सुधासागर विद्यालय परिसर में महिला समिति द्वारा पौधारोपण किया गया।

गुरु आस्था परिवार ने किया सहयोग: इसी प्रकार श्री नेमीनाथ मंदिर में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने आचार्य श्री के संयम, त्याग व राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गुरु आस्था परिवार के सदस्यों सहित महावीर कासलीवाल, ज्ञान चंद जैन, अमित गदिया, अशोक कासलीवाल, विमल सोगानी, सुरेंद्र जैन, संजय मित्तल, सोनू अग्रवाल, जितेन्द्र बघेरा, छीतर बाकलीवाल, कैलाश, संदीप जैन, ज्ञानचंद, जयेश, सीमा जैन, वर्षा, चीना जैन सहित कई श्रावक श्राविकाएं मौजूद रहे।

