Site icon Aditya News Network – Kekri News

बिना रॉयल्टी व ई-रवन्ना परिवहन पर कार्यवाही: पुलिस ने जब्त किए अवैध बजरी से भरे वाहन, एक गिरफ्तार

केकड़ी: शहर पुलिस द्वारा जब्त डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली।

केकड़ी, 21 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरा एक डम्पर व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक चालक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि गश्त व चेकिंग के दौरान हेड कांस्टेबल कालूराम मय जाप्ता ने बिना ई-रवाना व रॉयल्टी के अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डम्पर को पकड़ा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। इसी प्रकार दूसरी टीम का नेतृत्व कर रहे एएसआई बाबूलाल मय जाप्ता ने एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर मय ट्रॉली को अवैध बजरी परिवहन करते हुए पकड़ने में सफलता हासिल की है। टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षा के लिए थाने में खड़ा करवाया है।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई: पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के आरोप में देवगांव निवासी हेमराज धाकड़ (30) पुत्र रामचंद्र धाकड़ को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज अभियंता खान एवं भू-विज्ञान विभाग सावर को सूचित किया है। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल शर्मा, एएसआई बाबूलाल, हेड कांस्टेबल कालूराम, कांस्टेबल नीरज सिंह, श्रवण, पुखराज व विनोद की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों की रोकथाम के लिए सक्रिय कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version