केकड़ी, 10 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने केकड़ी शहर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए है। उनके स्थान पर मांगलियावास थाना प्रभारी सीआई अनिल शर्मा को थानाधिकारी बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर अजमेर संभाग के उच्च पुलिस अधिकारियों की बैठक में थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा के विरुद्ध कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थी।
एसपी ने जारी किए आदेश: शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को उन्हें लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए है। वहीं एसपी वंदिता राणा ने मांगलियावास थाने की कमान संभाल रहे सीआई अनिल शर्मा को नया थानाधिकारी नियुक्त किया है। पुलिस विभाग ने फिलहाल इस कार्यवाही के पीछे के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे विभागीय अनुशासन व प्रशासनिक सुधार की दृष्टि से देखा जा रहा है।

