केकड़ी, 12 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अग्रवाल समाज चौरासी केंद्रीय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आदिनाथ वाटिका में संपन्न हुई। इस अवसर पर समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसी के साथ जैन अग्रवाल युवा परिषद केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महिला परिषद ब्लॉक केकड़ी की अध्यक्ष चंद्रकला जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अग्रवाल समाज चौरासी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मित्तल केकड़ी ने केंद्रीय व ब्लॉक स्तर पर महत्वपूर्ण मनोनयन किए।
केंद्रीय व ब्लॉक कार्यकारिणी: केन्द्रीय कार्यकारिणी में बीना जैन छामुनिया (टोंक) को केंद्रीय महिला परिषद अध्यक्ष, अशोक जैन (मालपुरा) को केंद्रीय युवा परिषद अध्यक्ष, विमल जैन (पचेवर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद जैन (देवली) को उपाध्यक्ष, नरेंद्र जैन (टोडारायसिंह) को महामंत्री, मुकेश जैन (मेडिकल वाले, केकड़ी) को सह कोषाध्यक्ष, महेंद्र कुमार जैन (लावा) को मीडिया प्रभारी एवं आशीष जैन (बघेरा-मालपुरा) को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसी प्रकार केकड़ी ब्लॉक के लिए अशोक रांटा को ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद कुमार जैन (मेहरूकलां) को युवा अध्यक्ष व विद्या जैन को महिला ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया।
युवा परिषद केकड़ी: मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि इस अवसर पर चुनाव अधिकारी अशोक सिंघल की देखरेख में युवा परिषद केकड़ी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें कमलेश जैन (मनोहरपुरा) को अध्यक्ष, महावीर प्रसाद जैन (जूनिया) को मंत्री व अनिल बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अनिल मित्तल ने सभी केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन (बनेठा) एवं विनोद कुमार जैन (मेहरूकलां) ने किया। इस दौरान जैन अग्रवाल युवा परिषद केकड़ी के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

