Site icon Aditya News Network – Kekri News

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा: रोहित जांगिड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत

केकड़ी: रोहित जांगिड़ (फाइल फोटो)

केकड़ी, 07 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा ने संगठन विस्तार करते हुए केकड़ी निवासी रोहित जांगिड़ को युवा प्रकोष्ठ का अजमेर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम शर्मा की अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर जांगिड़ ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उम्मीद जताई है कि रोहित के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। रोहित की नियुक्ति की सूचना मिलने पर समाज के लोगों एवं उनके शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है। रोहित जांगिड़ वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अजमेर जिले में आईटी सेल जिला संयोजक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे है।

Exit mobile version