Site icon Aditya News Network – Kekri News

वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह संपन्न: पेंशनर्स ने दिखाई एकजुटता, 25 मार्च को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

केकड़ी: वरिष्ठ पेंशनर्स को सम्मानित करते अतिथि।

केकड़ी, 23 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन, वरिष्ठ पेंशनर्स व भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लेकर संगठन की शक्ति का परिचय दिया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान पेंशनर समाज जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर रहे। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित पेंशनर्स विरोधी बिल की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे पेंशनर्स के हितों पर कुठाराघात बताया। उन्होंने आह्वान किया कि इसके विरोध में आगामी 25 मार्च को सभी पेंशनर्स काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे व राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने नवगठित जिला शाखा केकड़ी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।

केकड़ी: समारोह के दौरान सम्मानित वरिष्ठ पेंशनर्स व भामाशाह।

वरिष्ठ पेंशनर्स व भामाशाहों का सम्मान: अधिवेशन के दौरान समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों व वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान किया गया। इसमें जिला स्तर पर 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 37 व ब्लॉक स्तर पर 75 वर्ष पूर्ण कर चुके 33 पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार समाज सेवा में अग्रणी रहने वाले 29 भामाशाहों का भी बहुमान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष (विधायक प्रतिनिधि) रितेश कुमार जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपकोषाधिकारी कैलाश चंद रांटा, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, संरक्षक आर.डी. गुप्ता, स्थानीय संरक्षक रामकरण चौधरी, प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर, योगाचार्य रामेश्वर प्रसाद शर्मा व सावर अध्यक्ष महेंद्र कुमार राव, पीएमओ प्रतिनिधि डॉ. लोकेश धाकड़ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आभार व व्यवस्था: समारोह में लगभग 500 पेंशनर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन बिरदी चंद वैष्णव ने किया। अंत में जिला शाखा अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने सभी आगंतुक अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश चंद शर्मा, राधा कृष्ण जोशी, महेश नारायण शर्मा, जितेंद्र सिंह राठौड़, राजेंद्र आचार्य, ओमप्रकाश शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, गणराज आर्य, भूरालाल वर्मा, लक्ष्मण कुमार मालावत, प्रहलाद पारीक व समस्त कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version